करुणेश्वरी विश्रामालय का निरीक्षण

करुणाधाम आश्रम नेहरू नगर, भोपाल के द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के परिसर में निर्माण कराए जा रहे, परमार्थिक "रैन बसेरा एवं भोजनालय" के भवन का आज दिनांक 17 मई 2018 को 5.30 PM पर आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर श्री सुदेश शाण्डिल्य जी महाराज, श्री उमाशंकर गुप्ता, मंत्री, मध्य प्रदेश शासन, राजस्व, श्री तपन भौमिक, अध्यक्ष, म. प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम एवं नर्मदा सेवा समाज भोपाल के अध्यक्ष श्री सुशील बिल्लौरे जी ने निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि एम्स भोपाल में इलाज हेतु सुदूर अंचलों से आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने, आवास, नाश्ता, चाय और भोजन इत्यादि की पूरी सुविधा निःशुल्क प्रदान करने के प्रयोजन से उक्त आवासीय रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा है।
इस भवन का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है तथा आगामी 4 जून 2018 को भवन का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है।
उपरोक्त निरीक्षण भ्रमण के समय अपर संचालक डा. संतोष सोबरा, डा. मनीषा श्रीवास्तव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री विनोद कुमार अमर, श्री उमेश प्रेमचंदानी, श्री दीपक लालचंदानी एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

नार्मदीय ब्राह्मण उद्योग,वाणिज्य एवं रोजगार सम्मेलन : प्रतिक्रियाएं |

कार्यक्रम के आयोजकों को सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिये बधाइयाँ .: प्रफुल्ल निलोसे

१. एक अनूठी ....Read More

नार्मदीय ब्राह्मण उद्योग,वाणिज्य एवं रोजगार सम्मेलन का आयोजन

7 अक्टूबर 2018, रविवार  को नार्मदीय ब्राह्मण उद्योग,वाणिज्य एवं रोजगार सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय नार्मदीय ....Read More

नार्मदीय युवा बंधुओं के रोजगार/स्वरोजगार हेतु सम्मेलन।

नार्मदीय युवा बंधुओं के रोजगार/स्वरोजगार हेतु सम्मेलन।
समाज के समस्त युवाओं से निवेदन है कि ....Read More

नार्मदीय युवा शक्ति सेवा समिति : १३ वा चरण महेश्वर

नार्मदीय युवा शक्ति सेवा समिति (NDYS) द्वारा आज दिनांक 20 मई 2018 को माँ अहिल्या ....Read More

नार्मदीय ब्राह्मण परिषद द्वारा छात्रोंका सम्मान

नार्मदीय ब्राह्मण परिषद द्वारा आयोजित कल  के गरिमामय कार्यक्रम मे हमारे मुख्यअतिथि थे,श्री शैलेंद्र पुरे ....Read More

सहस्त्रनाम मंडल का वार्षिकोत्सव

पश्चिम क्षेत्रीय विष्णु सहस्त्रनाम मंडल, का वार्षिकोत्सव आज 20 मई को नार्मदीय मांगलिक भवन व्दारकापुरी, ....Read More

शाण्डिल्य जी का स्वागत : महेश्वर

Ndys द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महेश्वर रात्रि में पधारे आदरणीय श्री सुदेश शाण्डिल्य  गुरुजी का ....Read More

संगीत संध्या और मां नर्मदा की प्रसादी : नार्मदीय ब्राह्मण परिषद का आयोजन

13 मई का दिन नार्मदीय ब्राह्मण समाज के लिए बहुत ही गौरव और प्रसन्नता का ....Read More

जल सेवा से जन सेवा पानी प्याऊ का शुभ आंरभ : नागपुर

नागपुर -विदर्भ इकाई  द्वारा इस माह  का  श्री विष्णु सहस्त्रनाम पठन, माँ नर्मदाअष्टक एव ंआरती ....Read More