सनावद नगर के युवा कृषक विपिन बर्वे का विदेश यात्रा हेतु चयन

सनावद नगर के युवा कृषक विपिन बर्वे का चयन " मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा!" हेतु खरगोन जिले से किया गया है। श्री बर्वे अपनी इस यात्रा में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का भ्रमण करेंगे। आपके साथ 17 अन्य चुने हुवे कृषक एवं कृषि वैज्ञानिक भी जायेंगे।  यह समूह स्ट्रॉबेरी और गन्ने की विशिष्ट प्रजातियों की खेती के साथ डेयरी फाॅर्मिंग की आधुनिक टेक्नोलॉजी  का भी अध्ययन करेगा। खरगोन जिले से एकमात्र चयनित श्री बर्वे का कृषि फार्म सनावद नगर के निकट "आली खुर्द" में स्थित है। जहां पूर्ण वैज्ञानिक ढंग से कृषि एवं डेयरी फाॅर्मिंग की जाती है। श्री बर्वे वर्ष 2016 में धार जिले के निगरानी में उन्नत कृषि के लिये, वर्तमान उपराष्ट्रपति एवं तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्री वेंकैया नायडू, हर सिमरन कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त सनावद नार्मदीय युवा मंडल द्वारा महासभा अध्यक्ष श्री सुभाष महोदय जी के द्वारा भी आप विशेष रूप से सम्मानित हो चुके हैं। सनावद नगर के नागरिकों एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा श्री सर्वे की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया गया है ।सनावद नगर के इस चमचमाते नक्षत्र को चारों ओर से बधाईयां प्राप्त हो रही हैं।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष जगदीश तारे, नार्मदीय साख सहकारीता अध्यक्ष राकेश गीते एव समस्त सदस्य ,चन्द्रशेखर डालके, महेश जोशी, दिलीप  पगारे, कैलाश खेड़े, बलराम पगारे, विजय भटोरे,विजय खेड़े  तथा समाज जन ने हर्ष व्यक्त किया

नार्मदीय ब्राह्मण उद्योग,वाणिज्य एवं रोजगार सम्मेलन : प्रतिक्रियाएं |

कार्यक्रम के आयोजकों को सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिये बधाइयाँ .: प्रफुल्ल निलोसे

१. एक अनूठी ....Read More

नार्मदीय ब्राह्मण उद्योग,वाणिज्य एवं रोजगार सम्मेलन का आयोजन

7 अक्टूबर 2018, रविवार  को नार्मदीय ब्राह्मण उद्योग,वाणिज्य एवं रोजगार सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय नार्मदीय ....Read More

नार्मदीय युवा बंधुओं के रोजगार/स्वरोजगार हेतु सम्मेलन।

नार्मदीय युवा बंधुओं के रोजगार/स्वरोजगार हेतु सम्मेलन।
समाज के समस्त युवाओं से निवेदन है कि ....Read More

नार्मदीय युवा शक्ति सेवा समिति : १३ वा चरण महेश्वर

नार्मदीय युवा शक्ति सेवा समिति (NDYS) द्वारा आज दिनांक 20 मई 2018 को माँ अहिल्या ....Read More

नार्मदीय ब्राह्मण परिषद द्वारा छात्रोंका सम्मान

नार्मदीय ब्राह्मण परिषद द्वारा आयोजित कल  के गरिमामय कार्यक्रम मे हमारे मुख्यअतिथि थे,श्री शैलेंद्र पुरे ....Read More

सहस्त्रनाम मंडल का वार्षिकोत्सव

पश्चिम क्षेत्रीय विष्णु सहस्त्रनाम मंडल, का वार्षिकोत्सव आज 20 मई को नार्मदीय मांगलिक भवन व्दारकापुरी, ....Read More

शाण्डिल्य जी का स्वागत : महेश्वर

Ndys द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महेश्वर रात्रि में पधारे आदरणीय श्री सुदेश शाण्डिल्य  गुरुजी का ....Read More

करुणेश्वरी विश्रामालय का निरीक्षण

करुणाधाम आश्रम नेहरू नगर, भोपाल के द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के परिसर ....Read More

संगीत संध्या और मां नर्मदा की प्रसादी : नार्मदीय ब्राह्मण परिषद का आयोजन

13 मई का दिन नार्मदीय ब्राह्मण समाज के लिए बहुत ही गौरव और प्रसन्नता का ....Read More